फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सांसद आरोपों पर अड़िग, मंत्री ने कहा मिल बैठ के निपटाएंगे मामला

सांसद आरोपों पर अड़िग, मंत्री ने कहा मिल बैठ के निपटाएंगे मामला

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सांसद आरोपों पर अड़िग, मंत्री ने कहा मिल बैठ के निपटाएंगे मामला
सांसद आरोपों पर अडिग, मंत्री ने कहा-मिल-बैठकर के निपटाएंगे मामला
विज्ञापन

बाराबंकी। भाजपा सांसद प्रियंका रावत बुधवार को डीएम पर लगाए गए आरोपों पर अडिग रहीं। कहा कि उन्हें जो कहना था, मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बता दिया। हमारा काम ईमानदारी से जनता की सेवा करना है। मेरे इस स्वभाव को सभी लोग जानते हैं। उधर, जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि, हमारा किसी से कोई विवाद ही नहीं है। बुधवार को निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन बैठक में भाग लेने आए जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने दोनों के विवाद पर पूछे गए सवाल पर कहा कि, मामला जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठकर निपट जाएगा और जिले के विकास को पूरी गति मिलेगी।
मालूम हो कि, भाजपा सांसद प्रियंका रावत ने सीएम को भेेजे पत्र में डीएम अखिलेश तिवारी पर अपमानित करने, विकास एवं जनकल्याणी योजनाओं में सहयोग नहीं देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। बुधवार को अमर उजाला में प्रमुुखता के साथ ये समाचार प्रकाशित होने पर सरकारी कार्यालयों से लेकर राजनैतिक हल्कों में हर जगह इसकी चर्चा रही। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में बुधवार को जिले के प्रभारी दारा सिंह चौहान सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे तो वहां प्रोटोकाल में डीएम और एसपी दोनों मौजूद थे। प्रत्याशियों के चयन के साथ ही यह मुद्दा भी बैठक के बाहर चर्चा में रहा। हालांकि यहां पर सांसद और डीएम के बीच कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि, ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी मेरे पास नहीं थी। जो कुछ भी होगा सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी एक साथ बैठ कर मामले को समझेंगे और विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, सांसद प्रियंका रावत फोन पर बातचीत में अपने पत्र में लगाए आरोपों पर अडिग रहीं। उन्होंने कहा कि, हमें जो कहना था और जिले को जो हालात थे, उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत करा दिया है। इन मुद्दों पर फैसला लेने का अधिकार जिन्हें है वह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed