फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   प्रबंधक पर भड़के उपभोक्तओं ने किया प्रदर्शन

प्रबंधक पर भड़के उपभोक्तओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधक पर भड़के उपभोक्तओं ने किया प्रदर्शन
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। सूरतगंज में संचालित डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक की शिथिल कार्यशैली के चलते उपभोक्ताओं को बैंक से संबंधित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बैंक के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा सूरतगंज में सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। बैंक में लेनदेन करने आए बुजुर्गों व दिव्यांगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। उपभोक्ताओं ने कार्य में तेजी लाने की बात कही तो बैंक के कर्मचारी आक्रोशित हो गए, जिससे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच शाखा प्रबंधक आए और गालीगलौज करते हुए गेट के पास खड़ी बुजुर्ग महिला केतकी व निर्मला को धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गईं। इस पर लाइन में लगे अन्य लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। भुल्लू, भरोसे, केतकी, केशवराम, निर्मला, जगदीश, राकेश, पार्वती, होली, मालती, उमर आदि खाताधारकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक एमएल गुप्ता का कहना है कि वह फील्ड वर्क पर गए थे। कर्मचारियों की ओर से किसी प्रकार की अभद्रता व हंगामा किए जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed