फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   200 sick from eating the feast Vlima

वलीमा की दावत खाने से 200 बीमार

Fri, 15 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
200 sick from eating the feast Vlima
Food poisoning - फोटो : DEMO Pics
कस्बे में बुधवार की दोपहर आयोजित वलीम की दावत खाने से शाम को लोगाें को उल्टी व दस्त शुरू हो गई। करीब दौ सौ लोग बीमार हो गए जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पीड़ितों को स्थानीय निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन


कई मरीजों को ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई जबकि अभी भी कई पीड़ितों को उपचार चल रहा है। लोगों ने मामले की सूचना घुंघटेर सीएचसी को दी। इस पर बृहस्पतिवार को सीएचसी से चिकित्सकों की टीम पहुंची और पीड़ितों का उपचार किया।
विज्ञापन


थाना व कस्बा कुर्सी निवासी मो. कदीर के दो बेटों की शादी दो दिन पहले हुए हुई थी। बुधवार को दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया था। भोज में बिरयानी, मीठा चावल व नमकीन चावल आदि बनाया गया था। दोपहर में कई लोग इस आयोजन में शामिल हुए लेकिन शाम 7 बजे लोगों को उल्टी व दस्त होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर करीब दो सौ लोग इसकी चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने पीड़ितों को स्थानीय निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। पीड़ितों में नवी उल्ला, समीरुद्दीन, रिजवान, फरहान, सना, रुकसाना, समरा, मो. समद, माना, परवीन, फहीम, फातिमा, शहजादे, शाहजहां, हाफिज मो. युसुफ, मोइनुद्दीन, फकरुद्दीन, समद, युसुफ, रफीक, वारिस, आरिफ, वसीम, जलील, जाकिर, गुड्डू, नाजिमा व मुसीर सहित करीब दौ सौ लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed