फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   20 crores pump in for development

20 करोड़ की लागत से 51 परियोजनाओं का शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2019 10:51 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Mon, 04 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
20 crores pump in for development
स्पोर्ट्स समाचार - फोटो : Amarujala

प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि जो लोग एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं वे पाकिस्तान की भाषा बोल कर सेना का भी मनोबल गिरा रहे हैं। ऐसा करने वाले कोई भी हों वे कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने सोमवार को रामसनेही घाट क्षेत्र के पायका मैदान में मिनी स्टेडियम सहित 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 51 परियोजनाओं का शिलान्यास सांसद लल्लू सिंह, विधायक सतीश शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी की मौजूदगी में किया। इन योजनाओं से ग्राम धरौली के पायका मैदान में आठ करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम बनेगा। जबकि क्षेत्र में 51 सीसी मार्ग व डामरीकृत सड़कें क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ते हुए बनाई जाएगी।

विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान समर्थन में की जा रही बातों का जवाब देते हुए कहा कि सिद्धू पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं और खिलाड़ी देश के लिए खेलता है लेकिन लगता है कि वह थोड़ा भ्रमित हो गए हैं इसीलिए ऐसा बोल रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेना का मनोबल बहुत ऊंचा हुआ है तथा मोदी जी की कूटनीति के कारण पाकिस्तान ने हमारे पायलट को ना सिर्फ 48 घंटे के अंदर सुरक्षित देश को सौंप दिया बल्कि वह काफी डरा हुआ भी है। आतंकवाद का समूल विनाश हमारा मिशन बन चुका है और इसे हम पाकर रहेंगे। 
विज्ञापन



कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के लिए विशेष ध्यान दे रही है। देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या 40 वर्ष से कम उम्र की युवाओं की है। इनके विकास के लिए तहसील स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक बैजनाथ रावत, उपनिदेशक शिल्पी पांडे, प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव, पवन सिंह उर्फ रिंकू, जिला पंचायत सदस्य कुसुम लता वर्मा, जवाहर लाल वर्मा, लकी सिंह, विनीत श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव,  कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed