{"_id":"56febe8f4f1c1bf941f00105","slug":"20-acres-wheat-ash-farmers-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान झुलसा
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
गेहूं के खेतों में शुक्रवार दोपहर आग लगने से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय एक किसान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया।
रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी बैजनाथ के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फसल पकी होने के कारण पूरा खेत कागज की तरह जल उठा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक इसी गांव के निवासी पप्पू, अब्दुल कलाम, वली मोहम्मद, मो. नियाज के खेतों को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया।
यह देख ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में बोरिंग पर बधे पंपिग सेटों से पानी लेकर आस-पास के खेतों की फसल गीली कर आग की चपेट में लेने से बचा लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को काबू कर पाए। तब तक करीब 20 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
खेत में लगी आग को बुझाने के प्रयास में किसान नियाज गंभीर रूप से झुलस गया जिसे सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। हलका लेखपाल लक्ष्मी नारायण ने मौके का मुआयना कर किसानों के नुकसान का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने को आश्वासन दिया है।