{"_id":"57852d994f1c1b0e7913e363","slug":"195-shichamitra-will-give-salary-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"195 शिक्षामित्रों के खाते में जाएगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
195 शिक्षामित्रों के खाते में जाएगा मानदेय
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
rupees note
तीन माह से बिना मानदेय के कार्य करने वाले शिक्षामित्रों के खाते में पैसा भेजा जाएगा। इसके लिए शासन ने शिक्षा विभाग को 20 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इस पैसे को शिक्षामित्रों के खाते में भेजना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
जिले में करीब 195 शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्हें मार्च माह से मानदेय नहीं मिला है। शिक्षामित्रों की माने तो मानदेय न मिलने की वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर-उधर से उधारी लेकर किसी तरह से कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या से कुछ दिन पहले विभाग का अवगत भी कराया गया था। इस बाबत बीएसए पीएन सिंह का कहना है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में करीब 195 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका था लेकिन अब मानदेय के रूप में 20 लाख 56 हजार रुपये मिला है जो शिक्षामित्रों के खाते में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन