{"_id":"5cd32781bdec2207066c9428","slug":"191557342081-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मई तक फिर नहरों में छोड़ दिया जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मई तक फिर नहरों में छोड़ दिया जाएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नहरों में दस मई से छोड़ा जाएगा पानी
बाराबंकी। मेंथा की फसल की सिंचाई के लिए परेशान किसान को राहत देने वाली खबर है। जिले की नहरों में दस मई को पानी छोड़ दिया जाएगा। यह निर्णय भाकियू नेताओं और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद तय हुआ है।
नहरों में पानी नहीं होने के चलते किसान मेंथा की रोपाई और सिंचाई को लेकर परेशान हैं। इस पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल और जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने एक मई को अधिशासी अभियंता सिंचाई को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद किसानों और अधिशासी अभियंता के बीच वार्ता में तय हुआ था कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। बुधवार को किसानों और अधिशासी अभियंता सिंचाई सुप्रभात सिंह के बीच फिर वार्ता हुई। इसमें तय हुआ है कि जिले की सभी नहरों में दस मई से पानी छोड़ दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के इस आश्वासन से किसानों को राहत मिली है।