फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट से झुलसा युवक, मौत

ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट से झुलसा युवक, मौत

Sun, 13 Jan 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट से झुलसा युवक, मौत
कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के चौबीसी गांव के निकट ट्रांसफार्मर से तार जोड़ते समय करंट से झुलस कर घायल संविदा लाइनमैन के हेल्पर की मौत हो गई। लाइनमैन से शटडाउन लेकर दोनों लाइन को दुरुस्त करने गए थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम रौली गांव के निवासी प्रेमचंद (26) गांव के संविदा लाइनमैन शिवकुमार के साथ चौबीसी फीडर की लाइन दुरुस्त कराने गया था। प्रेमचंद चौबीसी के निकट ग्यारह हजार पावर लाइन के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था इसी दौरान करंट से झुलस गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस ने प्रेमचंद्र को सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संविदा लाइनमैन शिवकुमार ने बताया कि लाइनमैन रामराज के कहने पर फाल्ट दुरुस्त करने गए थे। पदुमपुर गांव के निकट ट्रांसफार्मर रखकर आगे की लाइन में पेड़ की डालें आदि को काटकर लाइन दुरुस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौबीसी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए जैसे ही प्लास को तार से लगाया करंट लगने से प्रेमचंद झुलस गया। तत्काल लाइन से दूर करके विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

अवर अभियंता प्रकाश चंद यादव ने लाइन दुरुस्त करते समय करंट प्रवाहित होने की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के कस्बा इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिहाड़ी मजदूरी के लिए जान जोखिम में डालकर परिवार पालने को मजबूर प्रेमचंद की मौत से दो मासूम बच्चे व पत्नी पूरी तरह से निराश्रित हो गए है। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे भाई सरवन को दहाड़े मारकर रोते देखकर सभी की आंखें नम हो गई। मृतक की पत्नी सुशीला पर पुत्र मुन्ना (5) व पांच माह की पुत्री सोनी की जिम्मेदारी है।


अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि लाइन मैन द्वारा किसी प्राइवेट व अप्रशिक्षित व्यक्ति से विद्युत लाइन पर कार्य कराना गलत है। संविदा लाइनमैन शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed