फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   देश से लेकर विदेेशों तक है टिकरा के तस्करों का दबदबा

देश से लेकर विदेेशों तक है टिकरा के तस्करों का दबदबा

Mon, 27 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
देश से लेकर विदेेशों तक है टिकरा के तस्करों का दबदबा
विदेेशों तक भी है टिकरा के तस्करों का दबदबा
विज्ञापन

- जैदपुर पुलिस से क्लीन चिट लेकर तस्कर का बन गया पासपोर्ट
- न गैंगस्टर लगा न संपत्ति हुई जब्त, तस्करों को दिया जा रहा संरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। लखनऊ में एसटीएफ द्वारा मार्फीन व लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किए गए तस्करों मेें दो जैदपुर थाने के टिकरा गांव के रहने वाले हैं। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए देश ही नहीं विदेशों तक अपना कारोबार करने वाले इन तस्करों पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने में लाचार नजर आती है। फर्जी पासपोर्ट से विदेशों तक घूमने वाले एक तस्कर पर गैंगस्टर और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई करने का एसपी का आदेश जैदपुर पुलिस ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है।
एक सप्ताह पहले एसटीएफ की टीम द्वारा लखनऊ के पालीटेक्निक चौराहे पर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मार्फीन व लाखों की नकदी बरामद की गई है। एसटीएफ की इस सफलता की खबर मिलते ही जैदपुर इलाके में खासकर तस्करों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि तीन तस्करों में दो सलमान उर्फ छोटू व तौफीक उर्फ काड़ा टिकरा के निवासी है। बताते हैं कि दोनों लंबे समय से इस कारोबार में लगे हैं। हालांकि जैदपुर पुलिस इनके कारनामों से पूरी तरह अनभिज्ञ रही है। मारपीट का मामला सलमान के खिलाफ पहले से दर्ज है। एसटीएफ द्वारा किया गया यह गुडवर्क जैदपुर पुलिस को कटघरे में खड़ा करता है। तस्करों से पुलिस की मिलीभगत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस ने तस्कर सहीम को क्लीन चिट दे दी थी। मामला सुर्खियों में आया पर पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने इसे गंभीरता से लेते हुए तस्कर की संपत्ति जब्त करने व गैंगस्टर लगाने का आदेश जैदपुर पुलिस को दिया था लेकिन महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस की मुस्तैदी इसी से आंकी जा सकती है कि अभी तक बड़ी बरामदगी एसटीएफ व एनसीबी द्वारा ही की गई है।
विज्ञापन


इनसेट:
लाइसेंस समाप्त फिर भी बेच रहे पोस्ता छिलका
जैदपुर कस्बा, देहात समेत टिकरा आदि गांव के कुछ तस्करों द्वारा पोस्ता का छिलका रखने का लाइसेंस लिया गया था। करीब तीन साल से इन लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है लेकिन इसके बावजूद ये तस्कर अपना कारोबार चला रहे हैं। तस्करी से करोड़ों की कमाई में पुलिस को भी लंबा हिस्सा मिलता है जिसके चलते जैदपुर पुलिस भी इन तस्करों पर मेहरबानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
तस्करी के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। तस्कर सहीम पर गैंगस्टर लगाने व उसकी संपत्ति जब्तीकरण का काम चल रहा है। यदि किसी पुलिस कर्मी की तस्करों से मिलीभगत मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-वीपी श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed