{"_id":"5b48f3c14f1c1b4f748b476b","slug":"191531507649-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ व 11 में पांच अगस्त तक ही एडमिशन ले सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ व 11 में पांच अगस्त तक ही एडमिशन ले सकेंगे छात्र
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीं और ग्यारहवीं में पांच अगस्त तक ही मिलेगा दाखिला
- पंजीकरण का कार्यक्रम घोषित
-डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अनुपालन करने के दिए आदेश
बाराबंकी। ग्यारहवीं और नवीं में विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक ही दाखिला मिल पाएगा। इन कक्षाओं में प्रवेश वाले छात्रों के पंजीकरण का कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अनुपालन करने का निर्देश दिया है। हालांकि हाईस्कूल में कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश का मौका 20 अगस्त तक दिया जाएगा।
इन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पचास रुपये शुल्क के साथ 25 अगस्त तक पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की गई है। जिसके बाद 5 सितंबर तक संस्था द्वारा छात्रों का ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा। जिसमें हुई खामियां सुधार कर 20 सितंबर तक संशोधन ऑनलाइन किया जा सकेगा। डीआईओएस राजकुमार ने बताया कि इस अवधि में प्रवेश न लेने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में प्रवेश नही मिल पाएगा। परिषद द्वारा मिले पंजीकरण के कार्यक्रम को कॉलेजों को भेज दिया गया है।