{"_id":"594d5f254f1c1b5a0c8b4887","slug":"191498242853-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजदा में झुके लाखों सिर, अलविदा की नमाज अता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजदा में झुके लाखों सिर, अलविदा की नमाज अता
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजदा में झुके हजारों सिर, अलविदा की नमाज अदा
अकीदतमंदों ने मांगी मुल्क की सलामती की दुआ
कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मसजिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़
बाराबंकी। रमजान के आखिरी जुमे पर सजदा में हजारों सिर झुके और पूरी अकदीत के साथ लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाजियों ने आपसी भाई चारा बना रहे इसके लिए भी दुआ भी मांगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नमाज में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए मस्जिद के आसपास पुलिस व पीएसी लगाई गई। आवागमन को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाई गई।
रमजानुल मुबारक माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। शहर से कस्बा व गांव तक मस्जिदों में अलविदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गई। मसजिदों में भारी भीड़ रही जिसमें बच्चे भी शामिल रहे। नमाज में आपसी भाई चारा बना रहे इसके लिए भी दुआ भी मांगी। मसजिदों को जाने वाले रास्तों की नगर पालिका द्वारा सुबह से साफ-सफाई कराई गई। नमाज से पहले पुलिस द्वारा प्रमुख मस्जिदों को जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। शहरी क्षेत्र में जामा मस्जिद बेगमगंज, पीर बटावन मस्जिद, लाइनपुरवा मस्जिद, कचहरी मसजिद, कुलवल्ला मस्जिद रसूलपुर, स्टेशन रोड मस्जिद, बंकी क्षेत्र स्थित मस्जिद सहित नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। यहां पर नगरपालिका की ओर से टैंकर पानी की व्यवस्था की गई।
रोजेदारों ने नमाज के बाद किया दान
रमजान में दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना भी इबादत है। नमाज के बाद दान करना अच्छा माना जाता है। नमाज के बाद घर लौटे रोजदारों ने गरीबों को कपड़े आदि दिए। कपंनी बाग में रोजेदारों नेे जकात के तौर पर गरीबों में कपड़े का वितरण किया।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर तक रोजेदार नमाज पढ़ रहे थे। अलविदा की नमाज के बाद सभी रोजदारों ने मुल्क में खुशहाली और आपसी भाईचारा की दुआ की। कस्बा जैदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज तय समय पर पढ़ी गई। रामनगर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर व सुढ़ियामऊ, बड्डूपुर, सिद्धौर, कोठी, कुर्सी, देवां, मसौली क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों की मस्जिदों में भीड़ रही। फतेहपुर क्षेत्र में जामा मस्जिद, मरकट मस्जिद, सतपुरजी मस्जिद में काफी भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे।