{"_id":"604526a48ebc3e590d66b916","slug":"190-bridge-repair-will-start-from-today-barabanki-news-lko568435838","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी 190 पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी 190 पुल की मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 190 पुल-पुलियों की मरम्मत सोमवार से शुरू होगी। इसे लेकर रविवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई की अध्यक्षता में कार्यालय पर हुई बैठक में सभी संबंधित एई और जेई को आदेेेश जारी कर दिए गए।
अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश वर्मा ने बताया कि जिले में करीब आठ पुल ऐसे हैं जिन पर किन्हीं कारणों से अभी कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है लेकिन 190 पुल और पुलियों की मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू कराया जा रहा है। शासन ने इसे लेकर करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि यह कार्य 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरे कर लिए जाने हैं। सभी एई और जेई को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)