{"_id":"5b84362e42c7924661544ef6","slug":"181535391278-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण पूर्णिमा पर लगे मेले, झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण पूर्णिमा पर लगे मेले, झूला
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने झूला झुुलाकर मांगा आशीष
श्रावण पूर्णिमा पर लगे मेले, परंपरागत तरीके से मनाया पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
सआदतगंज (बाराबंकी)। सआदतगंज में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें रमसहाय, किशुनपुर, अइमा, वाजिदपुर, डड़ियामऊ व मलौली आदि गांवों के लोग शामिल हुए।
महावीरन मंदिर में नौटंकी तथा श्रीराम जानकी मंदिर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। प्राचीन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और रामजानकी की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया और झूला डाला गया। भक्तों ने झूला झुलाकर आशीष मांगा। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मेें रक्षाबंधन पर्व पर इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने झूलों पर खूब मस्ती की। मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने व मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर बड़ा ठाकुरद्वारा में पूजा-अर्चना की।
इनसेट:
धूमधाम से मनाया झूलनोत्सव
बाराबंकी। रक्षाबंधन समिति की ओर से धनोखर चौराहे पर झूलनोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में दर्शक झूमते रहे। समिति के उपाध्यक्ष व टैक्स बार अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व सभी मिलजुल कर मनाते हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व केरल बाढ़ में मृत हुए लोगों के लिए समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इनसेट:
शिवभक्ति गीतों पर झूमे लोग
शिवशक्ति समिति द्वारा धनोखर चौराहे पर एक शाम भोलेनाथ के नाम पर जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार देरशाम जवाबी कीर्तन में बाबा भोलेनाथ का गुणगान किया गया। गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों से वातावरण शिवमय कर दिया। बेहतरीन प्रस्तुतियों पर श्रोता रातभर झूमते रहे।
इनसेट:
जगजीवन साहेब मंदिर में टेका माथा
कोटवाधाम में श्रावण पूर्णिमा पर जगजीवन साहेब के मंदिर में सतनामी श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई और मंगलकामना की। भक्तों ने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर सुखद भविष्य का आशीष मांगा। यहां लेगे मेले में श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की।