फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बाईपास पर रोडवेज बसों के तीन स्टॉपेज बने

बाईपास पर रोडवेज बसों के तीन स्टॉपेज बने

Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाईपास पर रोडवेज बसों के तीन स्टॉपेज बने
बाईपास पर रोडवेज बसों के तीन स्टॉपेज बने
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर में बाईपास से होकर गुजरने वाली फैजाबाद डिपो की रोडवेज बसें अब शहर के अंदर से तो नहीं गुजरेंगी, पर हाईवे के सभी कटों पर रुककर सवारियां को उतारना व बैठाना होगा। ये आदेश फैजाबाद आरएम ने मंगलवार को चेकिंग करने के बाद लागू कर दिया है। इससे बाराबंकी के यात्रियों को अब एक निश्चित स्थान पर बसें आसानी से उपलब्ध होंगी।


मालूम हो कि, कुछ दिन पहले विधानसभा में आयोजित सार्वजनिक उपक्रम की बैठक में समिति के सदस्य विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया था। जिसमें जिले के सपा के सदर विधायक सुरेश यादव ने फैजाबाद-लखनऊ हाईवे से होकर गुजरने वाली बसें शहर के अंदर के बजाय बाईपास से जाने पर यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन



बैठक में परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला, प्रबंध निदेशक गुरू प्रसाद व उप निदेशक ब्रह्मदेव तिवारी सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विधायक सुरेश यादव के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आरएम फैजाबाद को मौके पर जांच कर इसका हल निकालने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार सुबह आरएम फैजाबाद ने हाईवे पर पहुंचकर विधायक के साथ जांच की। मौके पर रोडवेज की बसें बाईपास होकर गुजरती पाई गईं। चालक व यात्रियों से पूछा गया तो सभी ने शहर के अंदर जाम लगने की बात कही।


इस पर आरएम धमेंद्र नाथ यादव ने सभी बसों को लिप्रेसी मिशन हॉस्पिटल, हैदरगढ़ कट व सतरिख ओवरब्रिज के नीचे रुककर यात्रियों को उतारने व बैठाने पर सहमति प्रदान की। फैजाबाद से लखनऊ अप-डाउन की 115 बसों को इन कटों पर ठहराव के आदेश दिए गए हैं।


एआरएम बाराबंकी आरएस वर्मा ने बताया कि, गोंडा व बहराइच की लखनऊ जाने व जाने वाली करीब 110 बसों का संचालन शहर के अंदर से होगा। जब तक नया बस स्टॉप शुरू नहीं हो जाता तब तक ये आदेश लागू रहेगा। बस स्टॉप शुरू होने के बाद सभी को बस स्टॉप से बाईपास से होकर भेजा जाएगा।



आरएम फैजाबाद धर्मेंद्र नाथ यादव ने बताया कि, बाईपास से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों के लिए बाराबंकी शहर के पास तीन अस्थाई स्टॉपेज बनाए गए हैं। शहर के यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए चौपुला, हैदरगढ़ व सतरिख कट पर बसें रुकेंगी। प्रमुख सचिव के आदेश पर ये व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed