फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 35 हजार की नकदी समेत आभूषण बरामद

सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 35 हजार की नकदी समेत आभूषण बरामद

Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सरगना समेत 7 गिरफ्तार, 35 हजार की नकदी समेत आभूषण बरामद
रैकी कर चोरी करने वाले गैंग भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
विज्ञापन


बाराबंकी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांवों में घूम-घूम रैकी कर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर सरगना समेत सात चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार तमंचे, कारतूस समेत 35 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपने कई और साथियों के नाम समेत चोरी की कई वारदातें कुबूली हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता कर एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी आशुतोष कुमार मिश्रा के घर में 26 जुलाई रात घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रुपये चोरी हो गए थे। उसके बाद थाना क्षेत्र के ही थालखुर्द गांव के निवासी रमेश सिंह के यहां भी 30 जुलाई की रात को चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। चोरी की इन दोनों घटनाओं के मुकदमे रामनगर पुलिस ने दर्ज हैं। घटना के खुलासे के लिए एसपी के निदेश पर सीओ रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम को घटना के खुलासे में लगाया गया था। बुधवार शाम को रामनगर पुलिस ने लैन-रोड तालाब के पास चोरी की योजना बना रहे चोरों के एक गिरोह के 7 लोगों को धर दबोचा। पुलिस के हाथ चढ़े चोरों में गिरोह का सरगना राममूर्ति, मुन्नू, छंगा लोनिया, दुखीराम, संतोष गोडिया, केशव गोडिया व सुनील लोनिया शामिल है। यह सभी चोर बाराबंकी के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे, कारतूस समेत 35 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों में दो जोड़ी झुमकी, दो अंगुठी, एक नथुनी व चांदी के दो सिक्के व दो पायल बरामद किए। चोरी की घटनाओं के खुलासे में रामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक लालता प्रसाद शाहू, दारोगा मुईन अहमद, मनोज शर्मा व आरक्षी देशराज, पीरअली, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार तथा राजेंद्र प्रसाद सिह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed