{"_id":"598f4a334f1c1bde248b45b3","slug":"151502562867-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला की काट ली चोटी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही महिला की काट ली चोटी, गंभीर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और महिला की चोटी कटने का दावा, गंभीर
- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद देशी गांव की घटना
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। अपने घर में सो रही एक महिला की चोटी कटने का दावा उसके परिवारीजनों ने किया है। शनिवार सुबह जब परिवारीजनों ने देखा कि महिला बेहोश पड़ी है तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन चोटी काटने वाले का पता नहीं लग सका है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के देशी मुस्तफाबाद गांव निवासी पूनम राजपूत पत्नी कमलेश राजपूत शुक्रवार की रात अपने घर के कमरे में सो रही थी। इस बीच शनिवार की सुबह इनकी सास गंगादेई ने देखा कि पूनम बेहोश पड़ी है और उसकी चोटी कटी है। इस बात के फैलते ही गांव व परिवारीजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की लेकिन चोटी काटने वाले का पता नहीं लग सका है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि जिसने भी ऐसा काम किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब तक पांच महिलाओं ने किया दावा : जिले में अब तक पांच महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया है। एसपी अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि चोटी कटने की अफवाह फैलाकर महिलाओं को डराने का काम किया जा रहा है। कप्तान ने कहा जो लोग भी ऐसा काम कर रहे हैं, उनकेे बारे में पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ ही रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी।