फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रैक्टर सीखते समय नाबालिग ने छह लोगों को रौंदा, तीन गंभीर

ट्रैक्टर सीखते समय नाबालिग ने छह लोगों को रौंदा, तीन गंभीर

Sun, 04 Jun 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर सीखते समय नाबालिग ने छह लोगों को रौंदा, तीन गंभीर
ट्रैक्टर सीखते समय बालक ने छह को कुचला
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
असंद्रा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। ट्रैक्टर सीखते समय एक बालक ने छप्पर के नीचे बैठे छह लोगों को शनिवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक व उस पर बैठे सभी लोग भाग गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी धीरज के यहां उसके रिश्तेदार का आठ वर्षीय बालक आया हुआ था। शनिवार को धीरज ट्रैक्टर से गोबर की खाद खेत ले जा रहा था। किशोर ने ट्रैक्टर सीखने की जिद की तो उसे घर आते समय धीरज ने स्टेयरिंग थमा दी। जैसे ही ट्रैक्टर गांव के शिवप्रसाद के दरवाजे पर पहुंचा अचानक किशोर का पैर एक्सीलीटर पर पड़ जाने से ट्रैक्टर तेज रफ्तार के साथ अनियंत्रित हो गया। किशोर ट्रैक्टर को संभाल नहीं सका और छप्पर के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में गांव के ही अनिल कुमार पांडेय (14), रजकला (60), यासीन (14), आरिफ (11), मयाराम (30), उदयराज (10) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार धीरज, विनोद, चंदकुमार, रवि व किशोर मौके पर ट्रैक्टर छोड़ भाग गए। सुरेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को इलाज कराने के लिए भेजा। बाद में सुरेश ने धीरज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed