{"_id":"5b464a2b4f1c1bbd248b5c7d","slug":"131531333163-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी में सीएम योगी ने अफसरों को गिनाई प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी में सीएम योगी ने अफसरों को गिनाई प्राथमिकताएं
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव चौपाल लगाकर पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को शासन की प्राथमिकताएं गिनाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सरकारी लाभ से वंचित पात्रों को सुविधाएं दिलाने के लिए अब अफसर गांव-गांव चौपाल लगाकर लाभार्थियों का चयन करेंगे।
इसके साथ ही चार दिन बाद पॉलीथिन पर प्रतिबंध और 15 अगस्त को एकसाथ नौ करोड़ पौधे रोपने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने सीएम की प्राथमिकताओं को धरातल पर लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मंगलवार देर शाम प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तीन बिंदुओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अफसरों को निर्देश दिए। वीसी में सीएम ने कहा कि, पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर 15 जुलाई से शुरू हो रहे अभियान को हरहाल में दो अक्टूबर तक पूरा कर जिले को क्लीन बनाएं।
विज्ञापन
इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सीएम ने कहा कि, 15 अगस्त को एक ही दिन में नौ करोड़ पौधे रोपकर प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कराने के लिए भी अधिकारी तन-मन से जुट जाएं। वीसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं पर भी दिशा-निर्देश दिए।
सीएम ने वीसी में कहा कि, अधिकारी केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को देने के लिए गांवों में चौपाल लगाएं। पेंशन, आवास समेत अन्य किसी भी योजना के पात्रों का सर्वे के दौरान चयन कर उन्हें लाभान्वित कराएं।
सीएम के निर्देश के बाद डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की वह सीएम की सभी प्राथमिकताओं को धरालत पर लाने के लिए जुट जाएं। गांव-गांव चौपाल लगाकर छूटे पात्रों के चयन के लिए जल्द ही अफसरों को गांव आवंटित किए जाएंगे।
वीसी में एडीएम संदीप गुप्ता, सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, डीएफओ एसएन सिंह, पीडी डॉ. हरिचरन सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।