{"_id":"59c00e204f1c1b8e688b5353","slug":"121505758752-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने पांच डॉक्टरों के दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम ने पांच डॉक्टरों के दर्ज किए बयान
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई टीम ने पांच डॉक्टरों के दर्ज किए बयान
बाराबंकी। एनआरएचएम घोटाले में जांच कर रही सीबीआई की टीम सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच कर उस समय तैनात रहे पांच डॉक्टरों से दवाओं की खरीद और वितरण के बारे में बयान दर्ज किए। सीबीआई टीम पहुंचने के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए डॉक्टरों को नोटिस देकर बुलाया था।
वर्ष 2010-11 में एलबेंडाजॉल और फोलिक एसिड आयरन दवाओं की तीस लाख की खरीद की गई थी। कागजों पर हुई खरीद की जांच लंबे समय से चल रही थी। इस दौरान यहां तैनात डॉ. आनंद ओझा, डॉ. वीरेंद्र आर्या, डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरसी द्विवेदी, डॉ. एसपी राय और डॉ. विनोद दोहरे से इन दवाओं की खरीद व वितरण के बारे में पूछताछ के लिए नोटिस भेजकर सीएमओ आफिस बुलाया गया था। सोमवार की शाम सीबीआई टीम के दो सदस्य यहां पहुंचे जहां पांचों डॉक्टरों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। बयान दर्ज कराने वालों मेें डॉ. सीपी द्विवेदी रिटायर हो चुकेे हैं तथा डॉ. विनोद दोहरे सीएचसी बड़ा गांव में तैनात हैं। इसके अलावा डॉ. आनंद ओझा बस्ती और डॉ. वीरेंद्र आर्या बलरामपुर में तैनात बताए जाते हैं।