फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गला दबाकर हुई थी विवाहिता की हत्या, सात के खिलाफ मुकदमा

गला दबाकर हुई थी विवाहिता की हत्या, सात के खिलाफ मुकदमा

Thu, 02 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर हुई थी विवाहिता की हत्या, सात के खिलाफ मुकदमा
गला दबाकर हुई थी विवाहिता
विज्ञापन

की हत्या, सात लोगों पर केस

क्रासर

- जैदपुर थाना क्षेत्र के इंदोलिया गांव की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के इंदोलिया गांव में सोमवार को गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति समेत साल लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को गर्भवती की मौत के बाद ससुराल के लोगों द्वारा मौत का कारण सांप काटने से बताया जा रहा था। लेकिन मृतका के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी थी। मंगलवार को शव दफनाने को लेकर भी मायके व ससुराल वाले पक्षों के बीच में जमकर विवाद भी हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मृतका का अंतिम संस्कार ससुराल में ही करा दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद जैदपुर पुलिस ने मृतका के भाई राजीव कुमार की तहरीर पर पति ज्ञानेंद्र कुमार सहित सात लोगों के हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed