{"_id":"5a08898c4f1c1bd9798bbdbc","slug":"11510508940-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष अभियान में असहयोग अधिकारियों पर लगेेेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष अभियान में असहयोग अधिकारियों पर लगेेेगा रासुका
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(लीड)
मिशन इंद्रधनुष में असहयोग पर लगेेेगा रासुका
-डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिले में मिशन इंद्रधनुष के विशेष टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण 7 नवम्बर से चल रहा है। जिसमें 5 वर्ष तक के सभी बच्चो का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 17 नवम्बर तक चलेगा। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों व सहयोग न देने वाले आंगनबाड़ी, आशा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह बात जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शनिवार की शाम लोक सभागार में अभियान की ब्लॉकवार समीक्षा के दौरान मौजूद अधिकारियों से कही। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग प्रधानमंत्री कार्यालय से की जा रही है। इंद्रधनुष के 7 रंगों के समान इस मिशन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2020 तक बच्चों का टीकाकरण करना है। समीक्षा के दौरान समस्त एबीएसए, सीडीपीओ, अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डब्लूएचओ, यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।