{"_id":"5bae746b867a554f1a4b2534","slug":"111538159723-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का होगा लाइव टेलीकॉस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का होगा लाइव टेलीकॉस्ट
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
का होगा लाइव टेलीकॉस्ट
क्रासर
- शासन ने दिया नवंबर में 125 शादियों का लक्ष्य
- 18 जनपदों में एक साथ होगा वैवाहिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गरीब परिवारों की पुत्रियों के वैवाहिक समारोह को लेकर चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन अब एक साथ प्रदेश के 18 जिलों में होगा। इसमें बाराबंकी भी शामिल है। सरकारी तामझाम के बीच होने वाले इस कार्यक्रम का बाकायदा सीधा प्रसारण भी दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। विभागीय अधिकारी लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के रहने की भी बात कह रहे हैं। विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। समाज कल्याण विभाग को अगले माह नवंबर में 125 शादियां कराने का लक्ष्य दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 18 जिलों में होने वाले इस आयोजन का पहली बार सीधा प्रसारण होगा। आयोजन शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा। सूत्रों के अनुसार इस बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वधुओं को आर्शीवाद देंगे। हालांकि इस संबंध में अभी शासन से कुछ लिखित तौर पर विभाग को नहीं मिला है।
बाक्स
नवंबर माह में 125 शादियां कराने का लक्ष्य शासन से मिला है। इस बार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कराया जाएगा। प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भी लखनऊ में उपस्थित रहने की बात कही गई है।
ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।