फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जेई व डेंगू की एक-एक मरीज मिली

जेई व डेंगू की एक-एक मरीज मिली

Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
जेई व डेंगू की एक-एक मरीज मिली
जेई व डेंगू की एक-एक मरीज मिली
विज्ञापन



बाराबंकी। जिले में जेई व डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीज केजीएमयू लखनऊ में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं, जेई व डेंगू से निपटने के लिए विभाग द्वारा किया जा रहे दावे पूरी तरह से फेल हो गए हैं।


मसौली कस्बा निवासी हफीज उल्ला की पुत्री आमिना खातून (20) एक माह से बीमार थी। जिसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां सात जुलाई को जांच में आमिना के जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होने की पुष्टि पर उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन



वहीं, फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा मजरे गंगचौली निवासी आशा देवी (75) को भी डेंगू होने की पुष्टि पर केजीएमयू में उपचार कराया जा रहा है।


दोनों मरीजों की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी मामला संज्ञान में होने की बात कहकर जांच कराने के लिए टीम भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन पूर्व स्वास्थ्य भवन से सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजकर पीड़िता के घर के आसपास एंटी लार्वा व चूना का छिड़काव और फागिंग कराने के निर्देश दिए थे।


जिस पर बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण सांसद पीएल पुनिया व विधायक शरद अवस्थी के आवास के पास, नहर कॉलोनी, तहसील कॉलोनी, चड्ढा बिल्डिंग, रेलवे स्टेशन, आर्मी परिसर, पीरबटावन व कुंभारनपुरवा समेत 14 स्थानों पर भारी मात्रा में एडीज (डेंगू) का लार्वा मिला था।


इस पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था। एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी केके गुप्ता ने नहर कॉलोनी के बाबू सुशील कुमार व जेपी श्रीवास्तव के यहां गमले में व कुंभारनपुरवा निवासी रामचंदर के यहां कूलर में भरे पानी में डेंगू का लार्वा मिलने पर 500- 500 रुपये जुर्माना किया है।


जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि, जिन स्थानों पर ज्यादा समय से जलभराव हो, वहां मच्छर की पैदावार बढ़ जाती है। ऐसे में आसपास जलभराव न होने दें। घर में खाली पड़े डब्बे व अन्य सामान जिसमें पानी भर जाता हो उसे हटा दें।


फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, तेज बुखार, शरीर में लाल चक्कते पड़ने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेकर ब्लड जांच कराएं। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें, पानी खूब पीऐं।


सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि, दो दिन पूर्व स्वास्थ्य भवन से जेई व डेंगू का एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। दोनों मरीजों का फॉलोअप कराया गया, उनकी हालत में सुधार है। दोनों के घरों के आसपास फागिंग व चूना का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed