{"_id":"59b185d84f1c1bf07f8b4d06","slug":"111504806360-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण कर रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण कर रेप का प्रयास
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण कर रेप का प्रयास
टिकैतनगर (बाराबंकी)। स्कूल जा रही हाईस्कूल की एक छात्रा का अपहरण कर तीन युवकों ने रेप का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते ग्रामीणों में तनाव व्याप्त है। माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा साइकिल से अकेले ही स्कूल जा रही थी। तभी ग्राम टिकवामऊ में मदरसे के पास इसी विद्यालय का एक छात्र अपने दो साथियों के साथ छात्रा को रोक कर पड़ोस के एक बाग में उठा ले गए। वहां उसके साथ रेप का प्रयास करने लगे। इस दौरान घबड़ाई छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए बचाव-बचाव चिल्लाने लगी। शोर मचाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख तीनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद पहुंचे परिवारीजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को आप बीती सुनाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी फुरकान को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते इस घटना के बाद पास के ग्रामीणों में तनाव व्याप्त हो गया है। हालांकि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर पैनी नजर रखी जा रही है जिससे स्थिति सामान्य बनी है।
एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण व रेप के प्रयास मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम आरोपियों को तलाश रही है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य है किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है।