फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 crore rupees will be spent to build 11 roads, 300 villages will benefit directly.

Barabanki News: 11 करोड़ से बनेंगी 11 सड़कें, 300 गांवों को सीधा लाभ

Fri, 06 Mar 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 06 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
11 crore rupees will be spent to build 11 roads, 300 villages will benefit directly.
बाराबंकी। जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल हुई है। करीब 11 करोड़ रुपये से 11 सड़कें बनेंगी। यह सड़कें 300 गांवों के करीब पांच लाख लोगों का आवागमन बेहतर करेंगी। इनमें एक्सप्रेस वे से गांवों को जोड़ने से लेकर तराई क्षेत्र तक की सड़कें शामिल हैं। संबंधित फर्म पांच साल तक सड़कों की मरम्मत भी कराएंगी। इनका बजट अलग से मिला है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार गाजीपुर दरियाबाद से पांडेय पुरवा गांव तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 65.35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पूरे बलवंत से मऊ देवीगंज संपर्क मार्ग के लिए एक करोड़ चार लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। इसी क्रम में सरयू के तटबंध मार्ग से सूबेदार का पुरवा होते हुए कोठरी गौरिया तक संपर्क मार्ग के लिए 94 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे जोमा संपर्क मार्ग से गोवारी का पुरवा होते हुए सड़क निर्माण के लिए 82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में भी दो महत्वपूर्ण सड़कों को मंजूरी मिली है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सीठूमऊ तक सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ छह लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं पूरे भवानी सिंह से प्राथमिक विद्यालय होते हुए थानपुर तक सड़क के लिए 73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निंदुरी टिकुरी मार्ग से मल्लाहन का पुरवा तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। निंदूरा विकासखंड के गुलराही गांव की सड़क के लिए 98 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी प्रकार सूरतगंज विकासखंड में बेलहरा-चिरैया मार्ग के किमी संख्या पांच से तिवारी का पुरवा गांव तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये दिए गए हैं।
वहीं मोहम्मदपुर खाला के सैलक जलालपुर से सोहीपुर होते हुए सोहई संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही निंदूरा क्षेत्र में जमुआ से बराइनपुरवा होते हुए सीतापुर बॉर्डर तक सड़क के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। संवाद

...........................
वर्जन-
इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के कई गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पहली किस्तें भी जारी कर दी गई हैं।
- शशांक त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed