फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कड़ी सुरक्षा में होगी उपचुनाव की मतगणना, तैयारी पूरी

कड़ी सुरक्षा में होगी उपचुनाव की मतगणना, तैयारी पूरी

Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में होगी उपचुनाव की मतगणना, तैयारी पूरी
कड़ी सुरक्षा में होगी उपचुनाव की मतगणना
विज्ञापन

- 13 पदों पर 25 अगस्त को पड़े थे 71.25 प्रतिशत वोट
- प्रधान के आठ, बीडीसी के दो व सदस्य के तीन पद थे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रधानी उपचुनाव में 25 अगस्त को हुए मतदान के बाद मंगलवार 28 अगस्त को मतों की गिनती की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने विजयी प्रत्याशी द्वारा जुुलूस आदि पर प्रतिबंध लगाया है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके मतगणना कराने को लेकर संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 अगस्त को प्रधान पद के रिक्त आठ, बीडीसी के दो व सदस्य के तीन पदों समेत कुुल 13 पदों पर मतदान कराया गया था। 19 हजार 688 वोटरों में से 14 हजार 28 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद की थी। मतगणना संबंधित चुनाव वाले ब्लॉक मुख्यालयों पर की जाएगी। मतगणना के लिए कुुल 38 प्रशिक्षित गणकों को लगाया गया है। मतों की गिनती सुबह दस बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन


इनसेट:
इन ब्लॉकों में होगी काउंटिंग
प्रधानी उपचुनाव में जिन ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना होगी उनमें दरियाबाद, बनीकोडर, मसौली, सूरतगंज, सिद्धौर, हरख व देवा ब्लॉक शामिल हैं। इन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर गिनती के लिए सोमवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
विजय जुलूस पर रहेगी रोक
आम चुनाव की तरह ही प्रधानी के इस उपचुनाव में जीते प्रत्याशी द्वारा गांव में जुलूस निकाले पर प्रतिबंध रहेगा ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए। इस संबंध में सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है।


वर्जन:
उपचुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। गणना के लिए 38 कर्मचारियों को लगाया गया है।
-राजीव सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed