फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आज घर-घर विराजेंगी सुख समृद्घि की देवी

आज घर-घर विराजेंगी सुख समृद्घि की देवी

Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आज घर-घर विराजेंगी सुख समृद्घि की देवी
सुख समृद्धि की देवी आज घर-घर विराजेंगी
विज्ञापन

बाराबंकी। दीपोत्सव को लेकर कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे रहे। अब तो सिर्फ घर में सुख व समृद्धि की देवी के पधारने का इंतजार है। गुरुवार शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश व सुख-समृद्धि दात्री मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन किया जाएगा। बुधवार को देर रात तक लोग घरों की साज-सज्जा व बाजार में खरीदारी मेें जुटे रहे।
दीपोत्सव के एक दिन पूर्व बुधवार को बाजार में खूब चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खरीदारी की। कपड़े की दुकानों व शापिंग मॉल में दिनभर भीड़ लगी रही। शापिंग मॉल के बाहर लगे ऑफर के पंपलेट लोगों का खासा आकर्षित करते रहे। गणेश-लक्ष्मी, लाई, खील, मिठाई, पूजन सामग्री आदि तमाम पर्व में जरूरत की चीजों की लोगों ने खरीदारी की। हर छोटा-बड़ा दुकानदार बिक्री में व्यस्त रहा। घर की जरूरत की वस्तु हो या बच्चों की फरमाइश, इन्हें पूरा करने के लिए बाजार में भीड़ जुटी रही। बुधवार को देर रात तक बाजार ग्राहकों व रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जिलेभर में नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और छोटी दीपावली मनाई गई। लोगों ने दिनभर घर की सफाई की और शाम को घर के बाहर दीया जलाया। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने घर में सफाई के बाद दरवाजे व घूर पर दीया जलाया। मान्यता है कि, इस दिन घर की सफाई कर कूड़ा-करकट नष्ट कर घर के बाहर रात में घृत (घी) का दीया जलाने से सुख-समृद्धि आने का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित उत्कर्ष मिश्र ने बताया कि, प्रदोष काल में दीपावली पूजन का विशेष महत्व है। प्रदोष काल शाम 06: 55 बजे से 08:52 बजे तक है। ऐसे में दीपावली पर मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:55 बजे से शुरू होगा। ऑफिस की पूजा के लिए कुंभ लग्न में अपराह्न 02:17 बजे से 03:48 बजे तक शुभ मुहूर्त है। तीसरा मुहूर्त महानिशा का देर रात 01:23 बजे से 03:37 बजे तक है, ये समय तांत्रिक पूजा के लिए उत्तम है। दीपावली पर गुरु चित्रा का संयोग बन रहा है, कई साल बाद ऐसा योग पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed