फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 year imprisionment

दुष्कर्मी को 10 साल कारावास की सजा

Sun, 22 May 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 year imprisionment
बाराबंकी। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट दिनेश पाल यादव ने अपहरण व दुराचार के मामले में एक अभियुक्त को 10 साल की कैद और 22 हजार रुपये जुर्माना भुगतने का आदेश दिया है। वही मामले में दो अन्य आरोपियों को दोष मुक्त करार दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक लव त्रिपाठी अनूप कुमार मिश्रा पुरुषोत्तम मिश्रा ने न्यायालय में बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र की एक किशोरी 8 अगस्त 2016 की रात अपनी मां के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। तभी रात लगभग 2:00 बजे जब मां की नींद खुली तो उसने देखा कि पीड़िता चारपाई पर नहीं है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। फिर पीड़िता की कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने बताया कि थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम सरायमिही निवासी रोहित उसको कहीं भगा ले गया है। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने थाना सतरिख में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने अभियुक्त रोहित कुमार को दोषी पाते हुए 10 वर्ष की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा होने पर पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed