{"_id":"64becddd500277b49d00dad4","slug":"zero-progress-on-243-development-works-of-bundelkhand-fund-banda-news-c-212-1-bnd1001-790-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुंदेलखंड निधि के 243 विकास कार्यों की प्रगति शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुंदेलखंड निधि के 243 विकास कार्यों की प्रगति शून्य
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) से वित्तीय वर्ष-2022-23 के अंतर्गत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय में हुई। इसमें पाया गया कि मंडल के चारों जिलों में स्वीकृत 537 विकास कार्यों में से 243 कार्यों की प्रगति शून्य है। सिर्फ 52 कार्य पूरे हुए हैं। 235 विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से नाराजगी जताते हुए तय समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरे कराने की हिदायत दी।
बांदा की समीक्षा में यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि. खाईंपार ने कुल 55 कार्यों में से अभी तक एक भी पूर्ण नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित फर्म को 15 सितंबर तक हर हाल में सभी निर्माण कार्य पूरे करने की हिदायत दी। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि. यूनिट 13 के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 98 कार्य स्वीकृत हैं। इसमें नौ कार्य पूरे हो गए हैं। छह कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं। अधिशाषी अभियंता उप्र राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी संघ लि. (यूपी सीएलडीएफ) के स्वीकृत सभी 30 कार्यों अधूरे पड़े हैं।
अधिशाषी अभियंता खंड कार्यालय उप्र जल निगम नगरीय झांसी के स्वीकृत सात कार्यों की प्रगति भी शून्य मिली। आयुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त से कहा कि अगले माह मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर सभी निर्माण कार्याें का भौतिक सत्यापन कराया जायेगा। कहा कि अब जहां भी हैंडपंप लगेगा, उसके पास सोकपिट अनिवार्य रूप से बनाना है। इससे जल संचयन होगा। अधिशाषी अभियंता खंड कार्यालय नगरीय चित्रकूट में स्वीकृत सभी पांच कार्य पूरे होने की जानकारी दी गई। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बांदा ने बताया कि एक कार्य स्वीकृत है, जो प्रगति पर है।
विज्ञापन
चित्रकूट की कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा में यूपीपीसीएल यूनिट 13 में बताया गया कि स्वीकृत 79 कार्य में से 12 कार्य पूरे हो गए हैं। 56 कार्य प्रगति पर हैं। 11 में निविदा की कार्रवाई की जा रही है। सीएंडडीएस (विद्युत यांत्रिक) उप्र जल निगम वाराणसी से स्वीकृृत 52 कार्यों की प्रगति शून्य मिलने पर आयुक्त खफा हो गए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने व हर हाल में अगस्त में कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
महोबा की कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा में यूपीपीसीएल यनिट 10 कानपुर के स्वीकृत 107 कार्यों की प्रगति शून्य मिली। उप्र लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खंड 4 कानपुर के स्वीकृत 35 कार्यों में से 15 पूर्ण बताए गए। इस पर आयुक्त ने बाकी कार्य अगस्त में हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। विकास खंड पनवाड़ी के स्वीकृत 12 कार्यों की प्रगति शून्य मिली।
हमीरपुर की कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ग्रामीण, अभियंत्रण विभाग के स्वीकृत 69 कार्यों में से 16 पूरे होना बताया गया। बाकी के अन्य कार्य अगस्त तक पूरे कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमलेन्द्र राय, चारों जनपद के जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे।
जनपद स्वीकृत कार्य शून्य पूरे निर्माणाधीन
बांदा 183 61 09 113
चित्रकूट 131 63 12 56
महोबा 154 119 15 13
हमीरपुर 69 00 16 53
कुल 537 243 52 235