फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Zaheer club was killed in the final days Dshann

अंतिम दिन जहीर क्लब में मारा गया दशानन

Sun, 25 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 25 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Zaheer club was killed in the final days Dshann

बांदा। परंपरागत रूप से चार दिनों तक मनाया जाने वाला

विज्ञापन
दशहरा रविवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन जहीर क्लब मैदान में रावण वध के बाद दशहरा मिलन शुरू हुआ। सिविल लाइन समेत आधा दर्जन मोहल्लों में देर रात तक शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा।

चौथे और अंतिम दिन रविवार को जहीर क्लब मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। मैदान में दर्शकों की भीड़ रही। आस पास मेला जैसा नजारा रहा। राक्षस सेना और वानर सेना के बीच युद्ध का मंचन देख दर्शक रोमांचित हुए।

हनुमान समेत वानर सेना की उछल कूद देख बच्चों ने तालियां बजाई। एक-एक कर राक्षस सेना के महारथियों को राम की सेना ने मार गिराया। मेघनाथ और कुंभकर्ण का वध होने के बाद रावण ने युद्ध मैदान में खुद मोर्चा संभाल लिया।

भगवान श्रीराम द्वारा छोड़े गए बाणों से रावण के सिर कटने के बाद फिर उसी तरह जुड़ जाते थे। यह देख श्रीराम आश्चर्य में पड़ गए। विभीषण ने श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत होने का भेद बताया।

भगवान श्रीराम ने एक साथ 31 बाण छोड़कर रावण को धराशायी कर दिया। दशानन का वध होते ही पुतला आग के हवाले कर दिया गया। धू-धूकर जल रहे पुतले से पटाखों के धमाके गूंजते रहे। रामलीला समिति अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रमोहन मौन (बचऊ दद्दा) ने राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की आरती उतारी।

रावण वध होते ही दशहरा मिलन शुरू हो गया। सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, डीएम कालोनी, इंदिरा नगर, जवाहर नगर, सर्वोदय नगर, बिजली खेड़ा, बंगालीपुरा आदि मुहल्लों में लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। लोगों ने मिठाई व पान खिलाकर रस्म निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed