फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth who came home on festival dies in road accident

Banda News: त्योहार पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth who came home on festival dies in road accident
बांदा। त्योहार मनाने घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने मित्र के यहां निमंत्रण में जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। कानपुर रेफर किया जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा बदौली गांव निवासी मोहन (30) शुक्रवार को पटना, बिहार से अपने गांव आया था। अपने दोस्त के घर निमंत्रण में बाइक से जा रहा था। मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना 108 एंबुलेंस से उसे देर रात बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। बड़े भाई बाबूलाल ने बताया कि वह पटना में काम करता था। घर में पत्नी रामकली और तीन पुत्र हैं। दशहरे का त्योहार मनाने घर आया था पर निमंत्रण में जाने में उसकी हादसे में मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed