फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth out for a walk struck by bike, dies.

Banda News: टहलने निकला युवक बाइक से टकराया, मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth out for a walk struck by bike, dies.
बांदा। शाम के वक्त टहलने निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजन माैके पर पहुंचे तो वह सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पैलानी निवासी मुजफ्फर अली ने बताया कि उनका पुत्र इम्तियाज अली (30) प्रतिदिन की तरह सोमवार की देर शाम घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। वन विभाग पैलानी के पास सामने से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देकर बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने उन्हें सूचना दी, तब वह मौके पर पहुंचे। वहां सड़क पर इम्तियाज को पड़ा पाया। उन्होंने उसे जसपुरा सीएचसी में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। नौ माह से वह घर में थे। घर में पत्नी साहिना व एक नौ माह की बेटी है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बाइक से हादसा हुआ है। बाइक को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed