{"_id":"6505fea595f07fa96b0917f4","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-steel-factory-banda-news-c-212-1-sknp1006-2567-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टील फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टील फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बांदा। हैदराबाद स्टील फैक्ट्री में कार्यरत मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव बांदा लाकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की अगले साल शादी भी होने वाली थी।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महुटा गांव निवासी ओम प्रकाश (22) हैदराबाद में स्टील फैक्ट्री में मिस्त्री का कार्य करता था। उसका शव 14 सितंबर फैक्ट्री के कर्मचारी आवास में सीढि़यों के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। उसका पैंट कमर से नीचे तक उतरा हुआ था।
कर्मियों ने उसके भाइयों को सूचना दी। उसके भाई मौके पर पहुंचे वह उसे लेकर हैदराबाद अस्पताल गए वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई रमेश ने बताया कि अप्रैल में ओमप्रकाश गेहूं की कटाई करने के बाद हैदराबाद पहुंचा था। ओमप्रकाश की शादी लामा गांव में तय हो गई थी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर उन्होंने पोस्टमार्टम कराया है।