फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies due to tractor collision, teenager injured

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल

Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to tractor collision, teenager injured
बांदा। बहन की ससुराल में अरहर की दाल देकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे युवक और पीछे बैठा किशोर घायल हो गए। परिजन दोनों को कानपुर हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी विक्रम सिंह (25) शनिवार को गांव के ही पड़ोसी विष्णु विश्वकर्मा (14) के साथ बहन माया की ससुराल सुकेती, फतेहपुर गया था। बहन को अरहर की दाल देकर दोनों रात करीब साढ़े नौ बजे गांव वापस लौट रहे थे। फतेहपुर के सुकेती गांव के पास बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठा विष्णु बाइक से दूर जा गिरा, जबकि विक्रम के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

घायल विष्णु ने विक्रम के परिजनों को खबर दी तो विक्रम के जीजा अनुज सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से कानपुर के हैलट ले गए। देर रात विक्रम ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर रविवार को सुबह पतवन गांव आए। उन्होंने हादसे की जानकारी बबेरू कोतवाली पुलिस को दी। विक्रम के पिता रविकरन सिंह ने बताया कि वह खेती किसानी करते हैं। उनके 12 बीघा जमीन है। दो पुत्रों में छोटा था। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घर में मां साधना सिंह हैं। विक्रम अविवाहित था। उनके साथ खेती-किसानी में हाथ बटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि हादसा फतेहपुर में हुआ था। कानपुर हैलट में मौत हुई है। परिजन शव लेकर गांव आ गए थे। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed