फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth commits suicide by hanging himself in his in-laws' house

Banda News: ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 12 Feb 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in his in-laws' house
बांदा। ससुराल में रह रहे युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। भंडारे से लौटे परिजनों ने देखा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदवारी गांव निवासी अवधेश (40) अपनी ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरज नगर मोहल्ले में साले सुरेंद्र कुमार के साथ पत्नी सतरूपा देवी और बच्चों के साथ रह रहा था। कुछ माह पहले लकवा की शिकायत हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।
शनिवार की शाम उसने घर में आंगन में पड़े जाल से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। साले सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के कालू कुआं मोहल्ले में भंडारा हो रहा था। अवधेश ने सरहज मंजू व सोनाली को बच्चों के साथ भंडारा खाने भेज दिया। इस बीच उसने सूने घर में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद सरहज और बच्चे लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा बंद पाया।
विज्ञापन

अवधेश की बेटी दीपाली ने पड़ोसी के घर से मकान के अंदर घुसकर कुंडी खोली। जब परिजन अंदर गए तो वह फंदे से लटका था। सुरेंद्र ने बताया कि लकवा की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पत्नी सतरूपा भी घर का खर्च चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम कर लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed