फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young woman jumps into Yamuna after father calls her a shirker.

Banda News: पिता ने कामचोर कहा तो युवती यमुना में कूदी

Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young woman jumps into Yamuna after father calls her a shirker.
फोटो-30- लापता संगीता देवी।
बांदा। पिता ने खाना बनाने में कामचोरी करने की बात कह दी तो युवती ने यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

युवती का दुपट्टा, सैंडल, 50 रुपये व एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह मर्जी से जान देने जा रही है, इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। पुलिस नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश करा रही है।
कमासिन के गांव कठार निवासी शिवकुमार यादव ने बताया कि उसकी बेटी संगीता देवी (18) शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बिना बताए निकल गई। उसने दादौं घाट पर यमुना नदी पर बने पुल के ऊपर अपना सामान दुपट्टा, घड़ी, रुपये व एक कागज में लिखा हुआ सुसाइड नोट रखकर यमुना नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

वहीं, किशनपुर गांव से दवा कराकर लौट रहे गांव के ही एक युवक ने देखा और परिजन को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी, तब दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिता का कहना है कि सुबह खाना बनाने को लेकर उसने बेटी से कामचोरी करने की बात कह दी थी, इस पर उसने पुल से छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता खेती किसानी करते हैं। घर में मां रूमला देवी हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि नदी में नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। अब तक युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed