{"_id":"69540ee91105f330ac067269","slug":"young-man-who-was-creating-ruckus-while-intoxicated-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-138264-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में हंगामा कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में हंगामा कर रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सरायं जदीद गांव में नशे में हंगामा कर रहे युवक ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने छप्पर के रास्ते से कमरे में दाखिल होकर दरवाजा खोला तब शव निकाला जा सका।
सरायं जदीद गांव निवासी प्रधान फरजंद खां ने बताया कि गांव के विष्णु (25) ने सोमवार की रात करीब 12 बजे घर के कमरे में साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। घरवालों ने छप्पर के रास्ते कमरे में दाखिल होकर देखा तो वह फंदे से लटका था। प्रधान के मुताबिक घटना वाली रात विष्णु नशे में धुत था। जान देने से पहले वह गांव में ग्रामीणों को गालीगलौज कर रहा था। उसके परिजन उसे किसी तरह लेकर घर पहुंचे तो वह घर में भी हंगामा करने लगा।
परिजन ने उसे कच्चे खपरैलदार कमरे में बंद कर दिया था। इस पर उसने अंदर से कुंडी बंदकर फंदा लगा लिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता दौलत राजपूत किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। घर में मां रमइया हैं। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि युवक ने नशे में खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।