Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man shot dead

Banda News: युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead
बबेरू (बांदा)। चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दाहिने कान के पीछे से मारी गई गोली माथा चीरते हुए सामने से निकल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी, सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम ने सुबूत जुटाए। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी अनिल सिंह (24) शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। उसे शनिवार की सुबह गुजरात जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। तड़के करीब तीन बजे भांजी काजल (14) उसको जगाने कमरे में गई तो वहां चारपाई पर अनिल को लहूलुहान देखकर चीख पड़ी। उसने बरामदे में लेटे अनिल के बाबा विजय पाल को जगाया। इसके बाद छत में सो रहे अनिल की मां लल्लन देवी और पिता रमेश सिंह व अपनी मां पुत्तन को घटना बताई।
विज्ञापन

सुबह होने पर पिता रमेश ने पुलिस को सूचना दी। एसपी अंकुर अग्रवाल, सीओ बबेरू राकेश सिंह व कोतवाल पंकज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड ने सुबूत जुटाए की। पिता रमेश सिंह ने गांव के दो लोगों पर रंजिश में गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि हत्यारे घर के पीछे से टिनशेड से होकर छत के रास्ते में घर में घुसे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बताया कि रात में सभी खाना खाकर सोए थे। पिता की तहरीर पर कोतवाली बबेरू में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक गोली 12 बोर के तमंचे से मारी गई है। हालांकि आला कत्ल बरामद नहीं हुआ है।


परसौली गांव में गोली लगने से किसान की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या किए जाने की आंशका जताई है। जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। - अंकुर अग्रवाल, एसपी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed