फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   young man's body was found hanged

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Mon, 17 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 17 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी पर लटका मिला। पिता का कहना है कि मामूली बात पर नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। उधर, मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि सौतेली मां के जेवर चुरा कर गिरवी रखने पर पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसकी मौत होने पर शव फंदे पर टांग दिया।

विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के प्रहलाद का पुरवा निवासी हीरालाल (24) पुत्र लक्ष्मी का शव शनिवार की रात घर में फांसी पर लटका मिला। पिता लक्ष्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के मामा शंकर लाल (बिहारा, चित्रकूट) ने आरोप लगाया कि हीरालाल की मां की 22 साल पहले मौत होने पर लक्ष्मी ने दूसरी शादी कर ली थी। लक्ष्मी बांदा में रिक्शा चलाता है। सौतेली मां के जेवर चोरी करने और गिरवी रखने के शक में वह हीरालाल को बांदा ले आया और बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद घर ले जाकर वहां भी पीटा। मौत होने पर अपने दूसरे सूने मकान में शव फंदे पर लटका दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत पता चलेगी। तभी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के पिता और उसके भाई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed