{"_id":"5fad72018ebc3edc0f59e3cc","slug":"young-man-jailed-for-twenty-years-for-raping-a-girl-banda-news-knp5940184195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म में युवक को बीस साल जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म में युवक को बीस साल जेल
विज्ञापन
बांदा। सो रही 8 वर्षीय अनुसूचित जाति की बालिका को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के जुर्म में 22 वर्षीय युवक को अब 20 वर्ष जेल में बिताने होंगे। 50 हजार रुपये जुर्माना भी भुगतना होगा।
घटना 12 अगस्त 2017 को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव की है। गांव में हो रहे भजन में पिता बालिका को भी साथ ले गया। वहां बालिका देर रात सो गई। इसी बीच मौका पाकर गांव का युवक मुन्नीलाल उर्फ नीरज पुत्र विजय पाल उसे उठा ले गया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने बालिका का फतेहपुर में इलाज कराया।
पिता ने 3 दिन बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को बबेरू में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तफ्तीश के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त मुन्नीलाल को 20 वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न देने पर एक वर्ष और जेल में रहना होगा। धारा 506 में एक वर्ष की कैद व एक हजार रुपये जुर्माना किया।
जुर्माना न देने पर 10 दिन और जेल में रहना होगा। गिरफ्तारी के बाद से अभियुक्त जेल में है। वहां बिताई गई अवधि सजा में समायोजित होगी। लगभग तीन वर्ष से अधिक चले केस में तकरीबन 70 तारीखें पड़ीं।