{"_id":"46f241728f2ab9ade9fcc9cc2938188e","slug":"young-man-died-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी का कफन लेने जा रहा था, मौत ने बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी का कफन लेने जा रहा था, मौत ने बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
दादी की मौत के बाद कफन लेने जा रहे युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में रात को अज्ञात वाहन ने रिक्शा चालक को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मरका थाना क्षेत्र के खेरा गांव में रामदत्त विश्वकर्मा (22) की दादी सुमनिया की रविवार को जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई थी। सोमवार को रामदत्त दादी के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेने बाइक से जा रहा था। गांव से कुछ दूर नाले की पुलिया से बाइक टकरा कर गई।
विज्ञापन
रामदत्त की मौके पर ही मौत हो गई। का था। दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने रामदत्त के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक अन्य घटना में अतर्रा क्षेत्र के आऊ गांव के मजरा अंगद पुरवा निवासी अंशू (26) पुत्र परसाद वर्मा को रविवार की रात बिसंडा रोड तिराहे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वह अतर्रा कसबे में रिक्शा चलाकर परिवार पालता था। रोज गांव से आता-जाता था।
विज्ञापन