फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   young farmer commits suicide

युवा किसान ने की खुदकुशी

Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
young farmer commits suicide
बांदा। घर में युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह धान की फसल चौपट होना और पिता के कर्ज की अदायगी का तनाव बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव का मजरा पांडिन पुरवा निवासी रामबली का पुत्र रामरुचि (22) ने मंगलवार की शाम घर के ऊपर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद भतीजा योगेश ऊपर छत में खेलने गया तो उसने रामरुचि का शव फंदे पर लटका देखा। तुरंत नीचे आकर घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने जीवित होने की संभावना पर हंसिया से फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग नीचे थे और रामरुचि सोने की बात कहकर ऊपर कमरे में गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई शिवकरन ने बताया कि रामरुचि अविवाहित था। उसके नाम पांच बीघा जमीन है। पिता के चलने-फिरने में असमर्थ होने से रामरुचि खुद खेतीबाड़ी करता था। बताया कि धान की फसल पानी के अभाव में बर्बाद हो गई है। इससे वह बेहद परेशान था। दूसरी तरफ पिता के केसीसी कर्ज अदायगी की भी चिंता थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बंटवारे के बाद उसके दो भाई अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed