फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yamuna and Ken stopped, water level started decreasing

यमुना और केन थमीं, घटने लगा जलस्तर

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna and Ken stopped, water level started decreasing
Yamuna and Ken stopped, water level started decreasing - फोटो : BANDA
बांदा। तीन दिनों से बाढ़ का कहर झेल रहे दर्जनों गांवों और हजारों ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार की शाम से यमुना और केन दोनों नदियों के जलस्तर वृद्धि में ब्रेक लगने के बाद आहिस्ता आहिस्ता यह कम होने लगा है। हालांकि गंगऊ और बरियारपुर बांधों से उफना कर केन नदी में गिर रहे पानी की मात्रा में काफी वृद्धि हो गई है। मंगलवार को शाम गंगऊ से 79670 क्यूसिक पानी क्रस्टवाल के ऊपर से केन में गिरता रहा। देर शाम इसमें कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम यमुना नदी 102.11 मीटर पैमाने पर थी। इसके जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर की कमी आई है। हालांकि अभी भी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है। लेकिन जल स्तर धीमी रफ्तार से घटने लगा है। उधर, केन नदी 102.51 मीटर पैमाने पर पहुंचने के बाद थम गई है। इसके जलस्तर में भी कमी आने का पूर्वानुमान है। केंद्रीय जल आयोग की बांदा यूनिट ने दोनों नदियों में जल स्तर घटने का पूर्वानुमान बताया है। केन में खतरे का निशान 104 मीटर पर है।
विज्ञापन

उधर, पैलानी, जसपुरा, खप्टिहा कलां आदि इलाकों में केन और यमुना के पानी की बाढ़ से अभी दर्जनों गांवों को छुटकारा नहीं मिला है। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण खेतों में डेरा डाले हुए हैं। प्रशासन ने कुछ मदद पहुंचाई है। इसी तरह बबेरू और कमासिन क्षेत्रों में यमुना नदी की बाढ़ से कई गांव अभी भी जलमग्न हैं। गंगऊ बांध/वियर के अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया मंगलवार को शाम 4 बजे के बाद बांध से डिस्चार्ज और जल स्तर घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed