फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yamuna 70 cm above the danger mark

यमुना खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर

Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Yamuna 70 cm above the danger mark
बांदा। चिल्ला घाट में यमुना नदी सोमवार को तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। दर्जनों गांव प्रभावित रहे। उधर, गंगऊ और बरियारपुर बांधों में पानी डिस्चार्ज में लगातार कमी से केन का जल स्तर और कम हो गया है। यह खतरे के निशान से चार मीटर नीचे आ गई है।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ बरकरार है। हालांकि बहाव भी तेज है। चिल्ला प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार की शाम चिल्ला घाट में नदी का जल स्तर खतरे के निशान 100 मीटर से 70 सेंटीमीटर ऊपर था।
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय जल आयोग बाढ़ एवं पूर्वानुमान अनुभाग द्वारा जारी बुलेटिन में मंगलवार से यमुना नदी का जल स्तर स्थिर होने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, दर्जनों गांवों में अभी भी यातायात बंद पड़ा है। नाव से ही आवागमन हो रहा है। सैकड़ों बीघा खेत डूब गए हैं। उनमें बोई फसल चौपट हुई है। उधर, सोमवार को गंगऊ बांध की क्रस्टवाल से केन नदी में 37,920 और बरियारपुर बांध से 31,488 क्यूसिक पानी केन नदी में गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed