{"_id":"6a8ddce8b06259fd990817be","slug":"appointment-letters-distributed-to-43-technical-assistants-banda-news-c-12-1-knp1100-1629587-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 43 प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 43 प्राविधिक सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र
Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कलेक्ट्रेट स्थित महर्षि बामदेव सभागार में मंगलवार को नव चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 43 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण नव चयनित अभ्यर्थियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए किसानों की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 71 न्याय पंचायतें हैं। नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों की तैनाती रिक्त न्याय पंचायतों में की जाएगी।
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू और ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस दौरान एडीएम कुमार धर्मेंद्र, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।