फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   XEN Jal Nigam was surrounded and slogans were raised

Banda News: एक्सईएन जल निगम का घेराव कर की नारेबाजी

Sat, 01 Jun 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
XEN Jal Nigam was surrounded and slogans were raised
बांदा। कांशीराम कालोनी हरदौली में पानी संकट से जूझ रहे बाशिंदों ने जल निगम के एक्सईएन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। लोगों में पानी के लिए जल संस्थान व जल निगम के प्रति नाराजगी रही।
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि कालोनी में लगे दो ट्यूबवेल में एक खराब है दूसरा पानी नहीं दे रहा है। दस हैंडपंपों में आठ खराब पड़े है। जल स्तर नीचे खिसकने से बमुश्किल दस से 15 बाल्टी पानी दे रहे हैं। 48 डिग्री तापमान में लोग पानी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। 24 घंटे में एक या दो टैंकर पानी जाता है। टैंकरों का कोई समय भी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि जल संस्थान व जल निगम उन्हें पिछले दस दिनों से इधर से उधर दौडा रहा है। जल संस्थान का कहना है कि कालोनी में पानी की सप्लाई जल निगम सोलहवीं शाखा की है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एक्सईएन रोहित चौरसिया ने जल संस्थान के एक्सईएन से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जल्द दोनों विभागों के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर पानी की समस्या का निदान करेंगे। तब तक तीन टैंकर पानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed