फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers shouted slogans against the PM

कार्यकत्रियों ने पीएम के खिलाफ नारे लगाए

Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Workers shouted slogans against the PM
एनएच चौराहे पर जाम लगाए आशा कार्यकत्री और एएनएम आदि। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। आंगनबाड़ी और आशा तथा एएनएम का आंदोलन रविवार को भी धूम मचाए रहा। एएनएम और आशाओं ने अपनी विभागीय मांगों के अलावा करतल में अपहृत हुई एएनएम की अब तक बरामदगी न होने के विरोध में भी अलीगंज पुलिस चौकी के सामने नेशनल हाइवे पर चौराहा जाम कर दिया। उधर, आंगनबाड़ियों ने पीएम और सीएम के विरोध में नारे लगाए।

विज्ञापन

दोपहर बाद एएनएम और आशा कार्यकत्रियां जुलूस की शक्ल में विकास भवन से अलीगंज पुलिस चौकी के सामने चौराहे पहुंच गईं। उनके साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजकुमार श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेता भी थे। सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस उपाधीक्षक के आश्वासन पर बमुश्किल जाम खत्म किया। आशा कार्यकत्रियों का जुलूस कलेक्ट्रेट के पास अशोक लाट भी आया। इस दौरान जोश और रोष से भरी आशाएं पीएम और सीएम के खिलाफ भी नारे लगाती रहीं। ‘मोदी तुम एक काम करो, साड़ी पहन कर डांस करो’ नारे लगाए। इसी तरह मुख्यमंत्री के लिए-‘अखिलेश तुम एक काम करो, चूड़ी पहनो मांग भरो’ के नारे लगाए। उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने 16वें दिन लगातार प्रदर्शन और हड़ताल जारी रखा। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा ने कहा कि 27 को लखनऊ में धरने में शामिल होने के लिए 26 सितंबर की शाम 5 बजे आंगनबाड़ी और सहायिकाएं ट्रेन से लखनऊ कूच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed