फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers get six months more allowances and rations

मजदूरों को छह माह और मिले भत्ता और राशन

Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Workers get six months more allowances and rations
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में प्रदर्शन करते कताई मिल मजदूर यूनियन कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। कताई मिल मजदूर मोर्चा ने बुधवार को स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को 10 सूत्री ज्ञापन भेजा। यह आयोजन केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के विरोध में देश की 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन/महासंघ के आह्वान पर पूरे देश में किया गया था।
विज्ञापन

एक्ट-2 से संबद्ध निर्माण मजदूर यूनियन और कताई मिल मजदूर मोर्चा ने संयुक्त रूप से लाल झंडों के बीच कलक्ट्रेट के नजदीक अशोक लाट पर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकारों को मजदूर और किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

10 सूत्री मांग पत्र में सभी मजदूरों को लॉकडाउन से अगले 6 महीने तक 10 हजार रुपये प्रति माह और मुफ्त राशन, वेतन कटौती और छंटनी पर रोक, श्रम कानूनों के निलंबन की वापसी, 12 घंटे के कार्यदिवस का विरोध, निजीकरण का विरोध, मनरेगा में सालाना 200 दिन मजदूरी और 500 रुपये दैनिक मजदूरी, सभी तरह के कर्जों की माफी, बंद पड़ी बांदा की कताई मिल चालू करने, बांदा डीएलसी कार्यालय की जांच, मशीनीकरण पर रोक आदि की मांगें शामिल की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन और ज्ञापन की अगुवाई कताई मिल मजदूर मोर्चा अध्यक्ष राम प्रवेश यादव और निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा ने की। राममिलन, गोमती, रानी, कुसुमा, पप्पू, जुगुलकिशोर, चुन्नूलाल, भगवानदीन, सुशील कुमार, भूरा प्रसाद इत्यादि मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed