फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers demonstrated by tying black band

काली पट्टी बांधकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated by tying black band
अतर्रा में काली पट्टी बांधकर कार्य करते मजदूर। - फोटो : BANDA
फोटो-22बीएनडीपी-13 : अतर्रा में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते मजदूर।
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
अतर्रा। इंटेक और अन्य श्रमिक संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को यहां मजदूर संगठनों ने प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मनरेगा इंजीनियर्स संविदा एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री धीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में मजदूरों ने काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह दिवस मनाया। महामंत्री ने बाया कि सरकार ने श्रमिकों के कार्य दिवस 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए हैं। अन्य कई नीतियों को भी बदल दिया है। सरकार फैक्ट्री मालिकों और संस्था प्रमुखों को शोषण करने का असीमित अधिकार दे रही है। उन्होंने कहा कि अभी ज्ञापन और काली पट्टी से विरोध जताया गया है। कानून वापस नहीं लिया तो देश व्यापी आंदोलन होगा। हरीशंकर सिंह, पप्पू, देवीदयाल, मंगल, छोटेलाल, विशाल, सुशील कुमार, बाबू, राजकरन आदि श्रमिक शामिल रहे।
एक वर्ष से लाभार्थियों को नहीं मिल रही पेंशन
बदौसा। आर्यावर्त बैंक में पेंशन के लिए दिव्यांग, वृद्ध, विधवा इत्यादि परेशान हैं। बड़ी संख्या में इन लाभार्थियों को पिछले एक वर्ष से पेंशन नहीं मिली है। यह सभी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जबरापुर ग्राम प्रधान नवल किशोर, बघेलाबारी प्रधान चंद्रशेखर पटेल और खेरिया ग्राम प्रधान पंकजेंद्र तिवारी ने बताया कि आर्यावर्त बैंक की बदौसा शाखा में खाता खोले पेंशनधारकों को एक वर्ष से पेंशन नहीं मिली है। पूर्व में बैंक का नाम बदले जाने से यह रोड़ा अटका है। प्रबंधक का कहना है कि बैंक की ओर से विभाग को नए खातों के नंबर दिए जा चुके हैं लेकिन अभी पेंशन राशि नहीं आ रही है।
विज्ञापन

बबेरू कोर्ट में आवश्यक कार्य शुरू
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकुमार सिंह और महासचिव नरोत्तम सिंह यादव ने संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी विज्ञप्ति में बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश द्वारा 20 मई को जारी किए गए आदेश के अनुसार वाह्य न्यायालय बबेरू में 22 मई से आवश्यक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। न्यायालय में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को मॉस्क पहनना और आपसी दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed