फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker youth killed by hanging from a sari

मजदूर पेशा युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर जान दी

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Worker youth killed by hanging from a sari
बांदा। मां की साड़ी का फंदा बनाकर मजदूर पेशा युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं। वह गुजरात में मजदूरी करता था। एक माह पहले आया था। शुक्रवार को वापस जाना था। एक अन्य घटना में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी कामता प्रसाद (18) पुत्र गोरेलाल ने गुरुवार की रात कमरे का दरवाजा बंद करके धन्नी में साड़ी बांधकर फंदा कस लिया। जानकारी होने पर भाई पिंकू ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई पिंकू ने बताया कि कामता को बहन विमला की शादी की चिंता थी। पिता बटाई में चार बीघा खेत लिए हैं। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसी से क्षुब्ध होकर कामता ने आत्महत्या कर ली। वह अविवाहित था। यह भी बताया कि कामता वापी (गुजरात) में मजदूरी करता था। एक माह पूर्व ही घर आया था और आज (शुक्रवार) को उसे वापस जाना था। हालांकि परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सरबई (छतरपुर) गांव निवासी जय सिंह (20) पुत्र मिठाईलाल ने गुरुवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि घरेलू बात को लेकर उसे डांट दिया था। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के जामूं गांव निवासी प्रीतम (24) पुत्र विंदेश्वरी गुरुवार की रात करंट से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed